विकिमीडिया एजुकेशन सार्क सम्मेलन/प्रतीक मालवीय

विकिमीडिया एजुकेशन सार्क सम्मेलन २०१९ में प्रतीक मालवीय (User:Prong$31) ने एक प्रतिभागी के तौर पर भाग लिया। उसकी रिपोर्ट निम्नलिखित है।

पहला दिन

  • पहले सत्र में मुख्य अतिथि रमेश चन्द्र शर्मा जी द्वारा OER (Open Educational Resource) का परिचय एवं इसका महत्त्व उदाहरणों द्वारा समझाया गया।
  • दूसरे सत्र में हैंगआउट के माध्यम से एजुकेशन ग्रीनहाउस का महत्त्व समझाया गया।
  • मध्याह्न भोजन के पश्चात पैनल डिस्कशन जिसका विषय विकिमीडिया एजुकेशन:कल आज और कल था, में मैंने, बांग्ला विकि से दोलन प्रभा तथा राजीब दत्ता जी, पंजाबी विकि से स्टालिन जी, मलयालम विकि से अभिजीत का जी ने मिलकर विकिमीडिया शिक्षा के भूत वर्तमान और भविष्य पर चार्ट तैयार किया।
  • कार्यक्रम से इतर शाम को टीटो जी की मुझसे व विरेश (User:Innocentbunny) क्राइस्ट (डीम्ड विश्वविद्यालय) द्वारा हिन्दी विकि पर चलाये जा रहे शिक्षा कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा हुई जिसमे मैंने समुदाय की चिंताओं को उठाया। उन्होंने इस कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने का भरोसा दिया।

दूसरा दिन

  • मानवप्रीत जी एवं कृष्णा चैतन्य वेल्गा जी ने विकिमीडिया शिक्षा कार्यक्रम के लक्ष्य अवधारणा व उसके लिये आवश्यक कौशल पर प्रस्तुति दी जिसमे मैंने आरबीसी कॉलेज में चल रहे शिक्षा कार्यक्रम के बारे में बताया।
  • आउटरीच व मलयालम विकि पर चलाई जा रही स्कूल विकि परियोजना पर भी प्रस्तुतियाँ दी गयी। इसी समय समानांतर सत्र के तौर पर एक अलग कमरे में वीवीआईटी विकिकनेक्ट व तमिल समुदाय की प्रस्तुतियाँ हो रही थीं।
  • मध्याह्न भोजन के पश्चात पैनल डिस्कशन के दौरान बनाये गये चार्ट पर मेरे सहित ऊपर उल्लेखित पाँचों सदस्यों ने प्रस्तुति दी।

तीसरा दिन

  • पवन संतोष जी द्वारा विकिमीडिया शिक्षा पर रणनीतिक मसौदे (strategy document) पर प्रस्तुति दी गयी।
  • इसके पश्चात अलग-अलग समूहों द्वारा प्रोग्राम एवं इवेंट डैशबोर्ड, विकिडाटा, कम्युनिकेशन एवं ब्लॉगिंग, ग्लैम, विकिमीडिया ग्रांट् और सीआइएस के ग्रांट कार्यों हेतु अनुरोध पृष्ठ के बारे में बताया गया।
  • मधाह्न भोजन के पश्चात जयन्तनाथ जी द्वारा शिक्षा में विकिस्रोत के महत्त्व पर प्रस्तुति हुई इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि विकिस्रोत विकिपीडिया से किस प्रकार भिन्न है।

फीडबैक रिपोर्ट

सम्मेलन के पश्चात बनाई गयी फीडबैक रिपोर्ट यहाँ पायी जा सकती है