2019 दिल्ली प्रशिक्षण कार्यक्रम


जुलाई 2019 में दिल्ली में प्रशिक्षण कार्यक्रम कराया जाएगा। इसमें विकिपीडिया का परिचय, नीति-दिशानिर्देश, पुनरीक्षण, और/या प्रबंधन कार्य सिखाया जाएगा। साथ ही इसमें अन्य प्रकल्पों जैसे विकिस्रोत, विकिशब्दकोश, विकिपुस्तक और विकिविश्वविद्यालय आदि पर भी कार्यक्रम रखा जाएगा।

तिथि व स्थान

अभी निर्धारण होगा

स्थल

अभी निर्धारण होगा

आयोजक दल

हिन्दी विकिमीडिया संपर्क-सूत्र

प्रतिभागी

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में रुचि रखने वाले सदस्य अपना नाम निम्नलिखित फॉर्मेट में लिखें

# ~~~~

  1. अशोक चक्र वार्ता १७:३७, १६ जुलाई २०१९ (IST)[उत्तर दें]
  2. Nilesh shukla (वार्ता) ११:१४, १९ जुलाई २०१९ (IST)nilesh shukla[उत्तर दें]

कार्यक्रम प्रारूप

यह क्षेत्रीय स्तर के कार्यक्रमों की पहली कड़ी है। इसमें दिल्ली के आस-पास के सदस्य प्रतिभागी होंगे। प्रतिभागियों को अपने लैपटॉप/मोबाइल साथ लाने हैं। यात्रा का खर्च लगभग एक हजार रूपए प्रति प्रतिभागी प्रदान किया जाएगा। रहने और भोजन की कम खर्चीली मगर अच्छी व्यवस्था रहेगी।

पहला दिन

  1. प्रतिभागियों का विकिपीडिया एवं भगिनी प्रकल्पों से परिचय कराना/संपादन अनुभव जानना।
  2. विकिपीडिया के मुख्य सिद्धांत, पंचशील का अवलोकन करना।
  3. आई. पी. पता और पंजीकृत संपादक के बीच अंतर समझना।
  4. विकिपीडिया पर कैसे और किस प्रकार से नेविगेट किया जा सकता है।
  5. लेख का निर्माण प्रयोगपृष्ठ पर कराना।

दूसरा दिन

  1. विकिस्रोत और कॉमन्स से परिचय और कैसे इनका प्रयोग किया जाता है।
  2. तीन मुख्य नीतियाँ सत्यापनीयता, मूल शोध नहीं और तटस्थ दृष्टिकोण को समझना।
  3. पुनरीक्षक का कार्य कैसे किया जाता है।
  4. प्रबंधक कौन होता है और उसका कार्य कैसे होता है।

संपर्क-सूत्र